फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: आरिफ ने मोनू बनकर दोस्त संग महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

Sat, 24 Sep 2022 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरिफ नाम के शख्स ने मोनू बनकर दोस्त संग महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। 
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meerut News: मेरठ के भावनपुर के पचपेड़ा गांव में आरिफ ने खुद को मोनू बताकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात में उसका दोस्त भी शामिल रहा। महिला का भाई एडीजी मेरठ जोन कार्यालय स्थित फार्म में मजदूरी करता है। पीड़िता ने शुक्रवार को सीओ सदर देहात कार्यालय में इंसाफ की गुहार लगाई। इसके बाद भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मूलरूप से बरेली निवासी महिला की शादी पांच साल पहले भावनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला का पति के साथ विवाद चल रहा है। वह अपने तीन साल के बच्चे के साथ अकेली रहती है। तीन माह पहले महिला पचपेड़ा गांव में खेत पर मजदूरी करने गई थी। वहां आरिफ से मुलाकात हुई। 

आरोप है कि आरिफ ने अपना नाम मोनू बताया और महिला से दोस्ती कर ली। आरिफ ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। महिला का ब्लैकमेल कर आरिफ के साथ उसके दोस्त ने भी महिला से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


महिला ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी तो उसने एडीजी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों को बताया। पीड़िता शुक्रवार को भाई के साथ गंगानगर स्थित सीओ सदर देहात के पास पहुंची। सीओ पूनम सिरोही ने थाना पुलिस को मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करा मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें