फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चिकित्सक के घर में घुसकर तोड़फोड़, पत्नी ने दो महिलाओं पर लगाया गंभीर आरोप

Sat, 09 Nov 2019 07:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देते डॉक्टर और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर शहर में एक सरकारी चिकित्सक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि दो महिलाओं ने घर में घुसकर उसके साथ अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ की और पति से पैसे दिलाने की धमकी दी।

विज्ञापन


नजीबाबाद पीएचसी प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला की पत्नी रितिका दहिया शुक्रवार रात पति के साथ थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को करीब 12 बजे उनके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर स्थित सरकारी आवास पर दो महिलाएं अचानक घुस आई। महिलाओं ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसके द्वारा शोर मचाने के बाद आवासीय लोग मौके पर पहुंचे तो महिलाएं वहां से निकल गई। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर: नशे में धुत युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, सिपाही व होमगार्ड की वर्दी फाड़ी
विज्ञापन


रितिका ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व जब उसके पति सर्वेश निराला गाजियाबाद सरकारी अस्पताल में कार्यरत थे। घर में घुसकर तोड़फोड़ और अभद्रता करने वाली एक महिला अस्पताल में संविदा पर कार्यरत थी। एक वर्ष बाद उसके पति का नजीबाबाद पीएसची प्रभारी पद पर स्थानांतरण हो गया। महिला की संविदा समाप्त होने पर वह उसके पति पर पैसे देने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रही है। महिला ने पुलिस से तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


काफी देर तक थाने में बैठे रहे चिकित्सक दंपती
पीएचसी प्रभारी सर्वेश निराला और उनकी पत्नी रितिका दहिया तहरीर लेकर करीब दो-ढाई घंटे थाने में बैठे रहे। थाना प्रभारी के काफी देर बाद आने पर चिकित्सक की पत्नी ने तहरीर देकर आपबीती बताई। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर चिकित्सक दंपती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें