इसी दौरान मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव कनौड़ा निवासी सुक्का पुत्र पीरु व सुनील पुत्र ओमपाल खतौली की तरफ से बाइक से जा रहे थे। छात्रों की क्षतिग्रस्त बाइक सड़क पर पड़ी थी। इन दोनों की बाइक की टक्कर छात्रों की बाइक से हो गई। जिससे सुक्का और सुनील भी घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों के शव और घायलों को खतौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान छात्र सहित तीनों घायलों को मेरठ रेफर कर दिया। हादसे में छात्रों की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन व ग्रामीण अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में छात्रों के शवों को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गौरव के ताऊ वीर सिंह ने रतनपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छात्रों ने हेलमेट नहीं पहने थे
रतनपुरी थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि बाइक सवार तीनों छात्रों ने हेलमेट नहीं पहने थे। इनके अलावा दौराला के गांव कनौड़ा के दोनों युवक भी हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस का मानना है कि अगर तीनों छात्र हेलमेट पहने होते तो शायद मृतक दोनों छात्रों की जान बच सकती थी और तीसरा छात्र भी गंभीर रूप से घायल नहीं होता। इसी तरह से दौराला क्षेत्र के रहने वाले बाइक सवार भी घायल होने से बच सकते थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/