फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दबंगों की दहशत से दो बहनों ने स्कूल जाना छोड़ा, आरोपियों ने घर में घुसकर कपड़े फाड़े, दहशत में परिवार

Fri, 22 Sep 2023 06:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : दबंगों की दहशत के चलते दो नाबालिग सगी बहनों ने स्कूल जाना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों बहनों के कपड़े फाड़ डाले। पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दबंगों की दहशत के चलते दो सगी बहनों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों बहनों के कपड़े फाड़ डाले।

एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दबंग स्कूल जाते समय उसकी 13 और 12 वर्षीय बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते थे। दहशत में आकर दोनों बच्चियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया। 26 जुलाई को दबंगों ने अपने परिवार की एक महिला के साथ पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया और घर में अकेली बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए उनके कपड़े फाड़ डाले।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धोखा: गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे दरोगा, अचानक पत्नी-बेटी को देख उड़े होश, आगे फिर जो हुआ

विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में मात्र एक आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान किया। अब उस पर अपना बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ दौराला को मामले की जांच सौंपते हुए कार्रवाई के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें: मरने से पहले बयां किया दर्द: बेटी के सुसाइड नोट ने सबको रुलाया, तीन पेज में लिखी पिता की घिनौनी करतूत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें