फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Sat, 14 Mar 2020 06:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

यूपी के बिजनौर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के नजीबाबाद मार्ग पर गांव शाहपुर सुक्खा के निकट रोडवेज बस एवं कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


गांव नंगला इस्लाम निवासी चौकीदार यूसुफ की पत्नी मुन्नी की रात नौ बजे तबीयत खराब होने पर परिजन उसे कार से बिजनौर ले गए थे। मुन्नी को बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराकर परिजन कार से ही शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने गांव नंगला इस्लाम लौट रहे थे। कार आफाक (23 वर्ष) पुत्र असगर चला रहा था। कार में आगे की सीट पर सलमा (37 वर्ष) पत्नी निजामुद्दीन पुत्री यूनुस बैठी थी। कार में यूनुस के पुत्र सलीम (35 वर्ष), कसीम (23 वर्ष), लईक (18 वर्ष) पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। गांव शाहपुर सुक्खा के निकट नजीबाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस से कार की भिड़ंत हो गई। कार चालक आफाक व सलमा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मातम में बदली में खुशियां, एक परिवार के चार लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई अभितेन्द्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक एवं परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल से बस को और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। आफाक व सलमा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें