गांव बौन्द्रा में पंचायत चुनाव को लेकर वर्तमान प्रधान साजिद व हारा हुआ पक्ष अफजल के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है, इसी को लेकर आज दोनों पक्षों की बीच संघर्ष हुआ जिसमें एक की मौत हो गई।
मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव बौन्द्रा में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया, जिसमें जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ किठौर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मृतक के शव को कब्जे में लिया। वहीं घटना के बाद से दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के गांव बौन्द्रा में पंचायत चुनाव को लेकर वर्तमान प्रधान साजिद व हारा हुआ पक्ष अफजल के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है। बताया जाता है कि रविवार को भी दोनों पक्ष में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
इसी क्रम में सोमवार को दोनों पक्ष में कहासुनी हुई और देखते ही देखते जमकर पथराव और फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक मीनू पुत्र अख्तर अली की मौत हो गई।
घटना में कई लोग घायल बताए गए है। उधर, घटना की सूचना पर सीओ व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और और स्थिति को संभाला। वहीं घटना के बाद से दहशत का माहौल बरकरार है।