फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागृति विहार में बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जागृति विहार में बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव किया
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार के सेक्टर पांच में बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट हो गई। इसके बाद पथराव हो गया। इस दौरान घर के बाहर खड़ी दो महिलाएं भी चोटिल हो गईं। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनो पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरोध में तहरीर दी है।
मेडिकल पुलिस के मुताबिक जागृति विहार में मनीष और विकास के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनो पक्षों के लोग आ गए और उनमें मारपीट हो गई। आरोप है कि विकास नशे में था। उसने और अन्य लोगों ने अभद्रता करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष से भी पथराव शुरू हो गया। इस दौरान पत्थर लगने से दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर मेडिकल पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद थाने में पहुंचे मनीष पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की और हंगामा किया। विकास ने भी पुलिस के सामने ही हंगामा किया। बाद में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर मेडिकल संत शरण सिंह का कहना है कि विकास सहित अन्य को हिरासत में लिया गया है। विकास शराब के नशे में था।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें