फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कब्रिस्तान में उखड़ी मिली दो कब्र, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा, बोले- तांत्रिक की है ये करतूत

Sat, 17 Jul 2021 12:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यहां दो कब्रें उखड़ी मिलने से लोगों में रोष फैल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मेरठ के एक गांव में ग्रामीणों ने हंगामा किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना क्षेत्र में नंगला आर्डर रोड स्थित कब्रिस्तान में दो कब्रें उखड़ी मिली, जिससे लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद लोग शांत हुए। लोगों ने एक महीने के भीतर दो बार कब्र उखाडे़ जाने को तांत्रिक की करतूत बताया। पुलिस ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सरधना-नंगला आर्डर मार्ग पर वीर अब्दुल हमीद पार्क के बराबर में कब्रिस्तान में शुक्रवार सुबह लोगों ने दो कब्र उखड़ी हुई देखी। जिसमें एक शव को कब्र से बाहर निकालने के बाद दोबारा से कब्र में फेंक दिया गया। यह कब्र मोहल्ला घोसियान निवासी नाजिम पुत्र शरीफ की थी। जिसकी एक माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

इसी के बराबर में दूसरी कब्र भी खुदी मिली, लेकिन वह पुरानी कब्र थी। इसमें शव नहीं मिल सका, जिसे कब्र को खुला छोड़ दिया। सूचना पर पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, अलीशाह, शाहवेज समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कब्र को उखाडे़ जाने का शक किसी तांत्रिक पर जताया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि एक माह पूर्व भी कब्र उखाड़कर एक महिला का शव निकाला गया था। उस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें