फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह में गार्ड ने फांसी लगाकर दे दी जान
विज्ञापन

मेरठ। शताब्दी नगर सेक्टर 4-सीई में शुक्रवार दोपहर एक गार्ड ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। शंकर ने बाथरूम की छत पर लगे लोहे के पाइप में दुपट्टा बांधा और उस पर लटककर खुदकुशी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला 42 वर्षीय शंकर पांच माह पहले शताब्दी नगर में आया था और यहां परिवार के साथ रह रहा था। वह परतापुर इंडस्ट्रीज एरिया में एक फैक्टरी में गार्ड था और शराब पीने का आदी था। शुक्रवार दोपहर वह शराब लेकर आया और कमरे में बैठकर पीने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसका किसी बात पर पत्नी रेनू के साथ विवाद हो गया। उसने पत्नी से कहा कि वह फांसी लगाकर जान दे देगा। ऐसा कहकर वह बाथरूम में चला गया। यहां गेट बंद करने के बाद लोहे के पाइप से लटककर जान दे दी। काफी देर तक शंकर बाथरूम से नहीं निकला तो रेनू बराबर में खिड़की से लटका हुआ देखा। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें