वहीं दूसरी तरफ मामले की जानकारी मिलते ही दोनों युवतियों के परिजन भी कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से युवतियों को अपने साथ ले जाने की इच्छा जताई, परंतु युवतियों ने स्वयं को बालिग बताकर परिजनों के साथ न जाकर एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों युवतियों के परिजन पुलिस को लिखित पत्र देकर उनसे अपने संबंध तोड़ घर चले गए।
प्रभारी निरीक्षक यज्ञ दत्त देव शर्मा ने बताया कि दोनों युवतियों की इच्छा के अनुसार उन्हें एक स्थान पर छोड़ दिया गया है। अब वह अपनी इच्छा से कहीं भी आ जा सकती हैं।
दोनों युवतियों ने कोर्ट और मंदिर में की शादी
समलैंगिक शादी कर कोतवाली पहुंची निवासी दोनों युवतियों ने बताया कि उन्होंने सात फरवरी 2019 को रुड़की (उत्तराखंड) की अदालत में शादी की। इसके बाद एक मंदिर में भी जाकर एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाते हुए शादी की। शादी के प्रमाणपत्र में एक युवती पत्नी दो दूसरी ने स्वयं को पति दर्शाया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/