मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के वैशाली काॅलोनी में स्टंटबाजी कर रहे युवक की चपेट में आने से दो छात्राएं घायल हो गई। सिर पर गंभीर चोट लगने के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौचंदी पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घायल छात्राओं में फूलबाग काॅलोनी निवासी आन्या और उसकी सहेली अहाना हैे। अहाना को दिमागी चोट लगने के कारण बेहोशी हालत में साकेत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन कराया गया। जिसमें चोट की पुष्टि हुई है। डाॅक्टर की टीम दोनों का उपचार कर रही है। आसपास के लोगों का कहना था कि स्टंटबाजी करने वाले युवक से काॅलोनी के लोग परेशान हैं। पुलिस भी इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि नौचंदी पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।