फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपाई बोले, बीएलओ भाजपा कार्यकर्ताओं के घर बैठक कर कार्य कर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भरने के लिए बनाई गई व्यवस्था में आ रहीं दिक्कतों के खिलाफ शनिवार को सपाइयों ने कमिश्नरी चौराहे से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। सपा के प्रदेश सचिव विपिन चौधरी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह कमिश्नरी पार्क में जमा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपिन चौधरी ने कहा कि एसआईआर का जिस तरीके से काम चल रहा है उससे जनता परेशान है। हताश है। न तो क्षेत्र में फॉर्म पूर्ण रूप से दिए गए हैं और न ही फार्म सही तरीके से भरे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर बैठकर कार्य कर रहे हैं। भाजपा का बैनर लगा कर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया और व्यवस्था में सुधार की मांग की। इस दौरान निरंजन सिंह, धर्मवीर सिंह यादव, बृजमोहन, धर्मेंद्र चपराना, किशन सिंह जाटव, रजत शर्मा, दीपक सिरोही, जीशान अहमद, नूर रहमानी, ओम प्रकाश खटीक, नेहा गौड़, शैलेंद्र यादव, सतपाल यादव, वसीम अंसारी, हरप्रीत आहूजा, अरुण वर्मा, मंजूर मलिक और मुहम्मद चांद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें