उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार देर रात बिजनौर मुरादाबाद मार्ग पर गांव बल्दिया के निकट पिकअप व एक ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार हल्दौर थानाक्षेत्र में हुए इस हादसे में मरने वालों मे पिकप चालक फेजान पुत्र हामिद अंसारी उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी कोखरपुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद व पिकप सवार एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 40 वर्ष हैं।
पिकअप सवार नाजिम निवासी ग्राम रानी नगर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद, सलीम पुत्र सरीफ अहमद निवासी कोखरपुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद व ट्रक चालक अजय पुत्र मस्तराम निवासी गदोपुर थाना नबाबगंज जिला प्रयागराज घायल हैं। घायलों को बुद्धा अस्पताल बिजनौर मे भर्ती कर दिया गया है। इनके अलावा तकरीब आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/