फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कपड़ा कारोबारी से प्रिंटिंग मशीन के नाम पर दो करोड़ की ठगी, गुजराती डीलर भाइयों व ऐजेंट पर केस दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 10:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ के कपड़ा कारोबारी से प्रिंटिंग मशीन के नाम पर दो करोड़ की ठगी की गई। वहीं, एसएसपी के आदेश पर गुजराती दो डीलर भाइयों व दो ऐजेंट पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मेरठ के कपड़ा कारोबारी से ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में खंदक बाजार के कपड़ा कारोबारी राजीव बंसल से गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले दो भाइयाें ने प्रिंटिंग मशीन के नाम पर पौने दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में कोतवाली थाने में गुजराती डीलर भाई दिपेश, प्रकाश, हरियाणा पानीपत निवासी ऐजेंट चंद्रभान यादव, अमित यादव के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर धोखाघड़ी व अमानत में खायानत का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खंदक के कपड़ा कारोबारी राजीव बंसल ने बताया कि बीते वर्ष 2021 में पानीपत के ऐजेंट चंद्रभान यादव व अमित यादव उनके खंदक स्थित प्रतिष्ठान पर गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले प्रकाश बाबू व दीपेश बाबू लाल सुरा को लेकर आए। इनके साथ एक प्रिंटिंग मशीन का सौदा किया गया। इसकी कीमत करीब 89 लाख रुपये जीएसटी सहित थी। साल 2022 में एक और मशीन का सौदा इनके साथ किया गया, जिसकी कीमत 60 लाख थी। तय किया गया कि पूरी पेमेंट के बाद एक माह के भीतर मशीन भिजवा दी जाएगी।

राजीव बंसल ने बताया कि उन्होंने बैंक से 1.27 करोड़ का लोन कराया। यह रकम गुजरात के डीलर भाइयों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई और पचास लाख कैश दिया था। इस तरह से करीब पौने दो करोड़ की रकम गुजराती डीलर भाइयों के खाते में भेज दी थी। मई या जून में मशीन की डिलीवरी का वादा था। वादे के बाद भी जब मशीन की डिलीवरी नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ें: BJP Candidates List: भाजपा की पहली सूची जारी, जानें- पश्चिमी यूपी में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने संपर्क किया तो मशीन भेजने से इंकार कर दिया। इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत की गई थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। उधर, एसपी सिटी आयुष व्रिकम सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही पुलिस टीम गुजरात और हरियाणा भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP Weather: तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि, मुरझाए किसानों के चेहरे, फसलों को होगा नुकसान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें