फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband News : जमीयत का दो दिवसीय अधिवेशन आज, ज्ञानवापी मस्जिद सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Sat, 28 May 2022 01:07 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, देवबंद

सार

देश में मुसलमानों की प्रमुख संस्था जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से ईदगाह के विशाल मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय वर्किंग कमेटी के इजलास के लिए तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है।
विज्ञापन
ईदगाह के विशाल मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में विभिन्न धार्मिक स्थलों को लेकर बढ़ रहे विवाद, कॉमन सिविल कोड और मुल्क के वर्तमान हालात को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद का दो दिवसीय इजलास ईदगाह के मैदान में शनिवार से शुरू होगा। इसमें देश के कोने कोने से करीब चार हजार से अधिक प्रमुख उलमा शिरकत कर अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


देश में मुसलमानों की प्रमुख संस्था जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से ईदगाह के विशाल मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय वर्किंग कमेटी के इजलास के लिए तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। कार्यक्रम के लिए ईदगाह मैदान के बीचों बीच हजारों लोगों की क्षमता का क्वर्ड एसी पंडाल तैयार किया गया है। जिसमें 24 से अधिक एसी लगाए गए हैं। शुक्रवार को जमीयत पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिनभर तैयारियों को जायजा लेते रहे। 

कार्यक्रम में देश के प्रमुख उलमा शिरकत करेंगे जो देश के मौजूदा हालात, ज्ञानवापी मस्जिद समेत देश में विभिन्न धार्मिक स्थलों को लेकर बढ़ रहे विवाद, कॉमन सिविल कोड, मुस्लिम वक्फ एवं मुस्लिमो की शिक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित करेंगे। इजलास की सफलता को शुक्रवार की शाम जमीयत पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। 
विज्ञापन


संगठन के जिला महासचिव जहीन अहमद ने बताया कि इजलास जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में होगा। जो तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा। वहीं, कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। डीएम अखिलेश सिहं सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें