फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी पिता ने दुत्कारा, ताई ने भी घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नशेड़ी पिता ने दुत्कारा, ताऊ-ताई भी बने जान के दुश्मन
विज्ञापन

मेरठ। पत्नी की मौत के बाद एक नशेड़ी युवक ने दो बेटियों को दुत्कार कर घर से निकाल दिया। सोमवार को दोनों थाने पहुंची और थानेदार के सामने फूटकर रोई। उनका कहना था कि ताई और ताऊ भी जान के दुश्मन बन रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे दो किशोरी लालकुर्ती थाने पहुंचीं। वह अपने हाथों से एक पत्र लिखकर लाई थी, जिसे पढ़ाना चाहती थीं। करीब आधा घंटे खड़े रहने के बाद इंस्पेक्टर अतर सिंह की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने दोनों को अपने पास बुला लिया। दोनों बच्चियों को बैठाकर उन्होंने बात की तो वह रोने लगीं।
एक किशोरी ने बताया कि जनवरी 2021 में उनकी मां की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। उसके बाद से पिता नशा करते हैं और उन पर ध्यान नहीं देते। इसका फायदा उठाकर उनके ताऊ-ताई ने भी परेशान करना शुरू कर दिया। मजबूर होकर वह अपनी नानी के यहां रजबन में जाकर रहने लगीं। उन्होंने कई बार घर जाने की कोशिश की, लेकिन ताऊ-ताई ने उन्हें भगा दिया। यहीं नहीं उन दोनों के साथ कुछ भी करने की धमकी तक दे दी। अब उनके स्कूल खुलने वाले हैं लेकिन ताई उन्हें घर में रहने से रोक रही है। ताई के व्यवहार से उन्हें अपनी जान का खतरा भी सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने दोनों को शांत कराया और घर वापस भिजवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सिपाहियों को दोनों के घर भी भेजा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि मंगलवार को दोनों बच्चियों के पिता के साथ उनके ताऊ व ताई को भी बुलाया है। निश्चित तौर पर बेटियों को उनके घर पहुंचाने का काम पुलिस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें