फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: व्यापारी की पत्नी से चेन लूटने वाले दो बदमाश दबोचे, पूछताछ में खोले कई घटनाओं के राज

Wed, 12 Oct 2022 06:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को दबोचा गया है। दोनों ने पूछताछ में वारदातों के कई राज खोले हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सोतीगंज में व्यापारी अशोक जिंदल की पत्नी मंजू से चेन लूटने वाले दो बदमाश लिसाड़ी गेट क्वार्टर वाली गली निवासी आदिल और कंकरखेड़ा नंगलाताशी निवासी चांद को सदर बाजार और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने जागृति विहार सहित कई अन्य क्षेत्रों में ऐसी वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने दो चेन और सात हजार रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


यह आरोपी पहले भी जानलेवा हमले सहित अन्य मामले में कंकरखेड़ा और सहारनपुर में कोतवाली थाने से जेल भेजे जा चुके हैं। गैंगस्टर एक्ट में भी आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है।

सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत ने बताया कि 11 सितंबर की सुबह मंजू जिंदल स्कूटी से फल खरीदने के लिए जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे चेन लूट ली थी। सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दो अगस्त को जागृति विहार सेक्टर चार में एक महिला से बदमाशों ने चेन लूटी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। दीपक किराना स्टोर सेक्टर दो जागृति विहार से बाइक चोरी की गई थी। इसे कंकरखेड़ा में बेच दिया गया था। पुलिस ने बताया कि आदिल और चांद ने कई जगह वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें