मेरठ के लिसाड़ीगेट में मंगलवार को भीख मांग रहे युवक को राहगीरों ने बच्चा चोर होने के शक में पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे युवक को भीड़ से बचाया।
मेरठ में बुधवार को एक भिखारी को बच्चा चोरी शक में पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल युवक की जान बचाई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लिसाड़ी रोड पर मंगलवार रात बच्चा चोरी के शक में रहागीरों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात एक भिखारी अपने भाई के साथ भीख मांग रहा था। तभी कुछ राहगीरों ने बच्चा चोर का शोर मचा दिया। बाद में उसकी पिटाई कर दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो भीड़ से बचाया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि बच्चा चोरी का कोई मामला नहीं है। शक में ही यह मारपीट की गई।
बता दें कि मेरठ में बच्चा चोरी के शक में मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले सरधना क्षेत्र में भी एक अर्धविक्षिप्त महिला के साथ भी ग्रामीणों ने बुरी तरह मारपीट कर दी थी।
महिला स्कूल से लौट रहे बच्चों के साथ खेलने लगी थी। बच्चों ने महिला के बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया जिस पर ग्रामीण एकत्र हो गए और महिला को यात्नाएं देकर अधमरा कर दिया। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला की जान बचाई।