फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच क्विंटल मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मेरठ क्षेत्र में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच क्विंटल मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मेरठ क्षेत्र में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था मांस
विज्ञापन

सरधना। सरधना-बिनौली मार्ग पर अस्पताल के सामने शुक्रवार सुबह पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पांच क्विंटल मांस बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सरधना-बिनौली मार्ग पर भारतीय जैन मिलन हॉस्पिटल के सामने पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। भूनी गांव की तरफ से आई एक वाहन रोका तो उसमें से एक युवक कूदकर भाग निकला। वाहन की तलाशी ली तो उसमें पांच क्विंटल गोमांस बरामद हुआ। पशु चिकित्सक को बुलवाकर सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बुढ़ाना के शेखावत गढ़ी क्षेत्र से गोकशी कर मांस मेरठ जनपद क्षेत्र में तस्करी के लिए ला रहे थे। पकडे़ गए आरोपी किरनपाल पुत्र नौबत सिंह निवासी गांव लघवाड़ी थाना व जनपद बागपत व गुलफाम पुत्र नसीर गांव फौलाद नगर थाना दोघट बागपत बताया। फरार साथी निक्की पुत्र विजयपाल निवासी गांव व थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक गाड़ी व पांच क्विंटल मांस बरामद करते हुए दोनों को जेल भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें