बताया गया कि तुषार बाथरूम में गया था, लेकिन काफी देर बाद भी बाहर नहीं आया। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर तुषार का शव मिला। उसके दो हाथ पीछे की तरफ थे, जबकि गले में रुमाल बंधा था।
हरियाणा के रोहतक में आईएमटी स्थित मारूति-सुजुकी कंपनी के इंजीनियर 28 वर्षीय तुषार मेहता का संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इंजीनियर का शव सेक्टर दो में किराए के मकान में बाथरूम के अंदर शव मिला है। उसके गले में रुमाल बंधा है, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवा इंजीनियर तुषार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सहारनपुर निवासी तुषार मेहता मारूति में इंजीनियर के तौर काम करता था। दो साल से सेक्टर 2 स्थित मकान में दोस्तों के साथ किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। कमरे पर पांच दोस्त रहते थे, जिनमें से तीन घर गए हुए हैं, जबकि दो रात को कमरे पर ही थे। सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध हालात में सेक्टर 2 के एक मकान में शव मिला है।
बताया गया कि तुषार बाथरूम में गया था, लेकिन काफी देर बाद भी बाहर नहीं आया। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर तुषार का शव मिला। उसके दो हाथ पीछे की तरफ थे, जबकि गले में रुमाल बंधा था। डीएसपी सज्जन सिंह व अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रलाहद सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सोनीपत से एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाया गया। इसके बाद मामले की सूचना सहारनपुर परिजनों को दी गई। पुलिस का कहना है कि दोपहर तब परिजन रोहतक नहीं पहुंचे थे। उनके बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तुषार मेहता मारूति-सुजुकी कंपनी में दो साल से इंजीनियर के तौर कार्यरत था। सुबह करीब 10 बजे उसका शव सेक्टर 2 स्थित किराये के कमरे में बाथरूम के अंदर मिला। गले में रुमाल बंधा है, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है। अब उसकी मौत कैसे हुई, यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। -सज्जन सिंह, डीएसपी