फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक कालोनी में पांच साल की बच्ची के साथ मकान में ही रहने वाले किरायेदार फैज ने दुष्कर्म की कोशिश की है। विरोध करने पर मारपीट भी की। शोर मचने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। आरोपी के खिलाफ परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी करा लिया है।
एक कालोनी में एक परिवार किराए पर रहता है। इस मकान में किराए पर चार किराएदार और रहते है। आरोपी फैज ने बच्ची को बहाने से अपने घर पर बुला कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचने पर पड़ोस के किराएदार मौके पर पहुंचे, तो आरोपी मौके से धक्का देकर फरार हो गया। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों के यहां दबिश भी दी लेकिन सुराग नहीं लग सका है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें