फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चावल से लदा ट्रक पलटा, चालक और क्लीनर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा (मेरठ)। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर गांव फिरोजपुर के समीप बुधवार की सुबह चावल के बोरों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक व क्लीनर जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे चालक इरशाद व क्लीनर धर्मपाल निवासी नजीबाबाद, ट्रक में दिल्ली से चावल के बोरे लादकर बिजनौर की ओर जा रहे थे। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर स्थित फिरोजपुर गांव की रजबहे की पुलिया के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से टकराकर पलट गया। चालक इरशाद ने बताया कि ट्रक पलटने से उसे और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक पलटने से उसमें लदे चावल के बोरे सड़क किनारे खाई में बिखर गए। ट्रक चालक ने बताया कि उसी समय कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें ट्रक के अंदर से बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायल चालक इरशाद और क्लीनर धर्मपाल को समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक मालिक ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कराया तथा चावल के बोरे दूसरे ट्रक में लदवाकर नजीबाबाद भिजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें