मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के उमर नगर में साबिर ने गैस सिलिंडर के कारखाने में भीषण आग लग गई। शार्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ। आग लगने के बाद आसपास रहने वाले लोग भी काफी देर तक दहशत में रहे। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान की बात सामने आई है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस के मुताबिक उमर नगर में पूर्वा इलाहीबख्श निवासी साबिर का गैस सिलिंडर बनाने का कारखाना है। दोपहर करीब दो बजे कई कारीगर सिलिंडरों पर पेंट करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कारखाने में आग लग गई। घटना से कारखाने में काम कर रहे कारीगरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने भागकर जान बचाई। कारखाने से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठतीं देख क्षेत्र में अफरातफरी मची रही। बाद में दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि आग में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।