फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली अभियान की सफलता को चालकों-परिचालकों की छुट्टी प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए
विज्ञापन

मेरठ। जर्जर बस ढांचें से जूझ रहे रोडवेज के लिए दीपावली पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की बड़ी चुनौती है। इससे पार पाने के लिए रोडवेज ने जहां दो नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक चलने वाले अभियान के लिए चालकों-परिचालकों की छुट्टी प्रतिबंधित कर दी है, वहीं उन रूटों पर भी बसों के ट्रिप बढ़ाने की व्यवस्था की है, जिन रूटों पर बाकी रूटों से अधिक यात्री निकलने की संभावना है। वर्कशाप कर्मचारियों को भी अभियान के दौरान ड्यूटी पर बने रहने को कहा गया है। साथ ही अभियान की सफलता के लिए प्रोत्साहन भत्ता योजना भी लागू की गई है।
चार नवंबर को दीपावली और छह नवंबर को भैयादूज त्यौहार है। दोनों त्यौहारों के लिए लोग अपने घरों के लिए जाएंगे और बाहर रह रहे लोग अपने घर आएंगे। इसके लिए ट्रेन से लेकर रोडवेज बसों में भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए रोडवेज ने दो से लेकर 11 नवंबर तक दीपावली अभियान चलाने की तैयारी की है। चालकों-परिचालकों को अभियान सफल बनाने के लिए उनकी छुट्टी प्रतिबंधित कर दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान बस संचालित करने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जानी है। इसके साथ ही बसों की मेंटीनेंस बरकरार रखने के लिए वर्कशाप कर्मियों को भी ड्यूटी पर बने रहने को कहा गया है। आरएम केके शर्मा ने बताया कि जिन रूटों पर सर्वाधिक यात्रियों के निकलने की संभावना है, उन रूटों पर अतिरिक्त बसों के अलावा पहले से चल रही बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। त्यौहार के मौके पर यात्रियों को पूरी सुविधा के साथ उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

--
पूर्वांचल के लिए मेरठ और गाजियाबाद रीजन को मिली जिम्मेदारी
पश्चिमी यूपी और दिल्ली में काम करने वाले पूर्वांचल के लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी गाजियाबाद और मेरठ रोडवेज रीजन को सौंपी गई है। इन दोनों रीजन की बस आनंद विहार और आईएसबीटी दिल्ली से संचालित की जाएगी। इसके अलावा मुरादाबाद और बरेली मंडल की बसेें भी इस काम का अंजाम देगी। मेरठ रीजन ने बसेें के साथ ही दोनों बस अड्डों पर बस संचालन व्यवस्था देखने के लिए कर्मचारियों की टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें