- प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के आधार पर होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से विभिन्न खेलों में खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल और प्रतियोगिता की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ट्रायल 23 मार्च से शुरू होंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। फिर 15 से 29 अप्रैल तक 15 दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों का चयन होगा।
जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में अंडर-12 बालक वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल 23 मार्च को और मंडलीय ट्रायल 27 मार्च को होंगे। महिला वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल 24 को मंडलीय ट्रायल 28 मार्च को होंगे। तैराकी में अंडर-12 बालक वर्ग में 23 मार्च को जिला स्तरीय ट्रायल व 27 को मंडलीय ट्रायल होंगे। बालिका वर्ग में 24 को जिला स्तरीय ट्रायल व 28 को मंडलीय ट्रायल होंगे।
कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक वर्ग में 23 मार्च को जिला स्तरीय व 27 को मंडलीय ट्रायल होंगे। बालिका में 24 को जिला व 28 को मंडलीय ट्रायल होंगे। हॉकी बालक वर्ग में 23 को जिला और 27 को मंडलीय ट्रायल होंगे। बालिका वर्ग में 24 मार्च को जिला व 28 मार्च को मंडलीय ट्रायल होंगे। वाॅलीबाल में 23 को जिला व 27 मार्च को मंडलीय ट्रायल होंगे। बालिका वर्ग में 24 को जिला और 28 मार्च को मंडलीय ट्रायल होंगे।
फुटबाल बालक वर्ग अंडर-15 में 23 को जिला और 27 मार्च को मंडलीय ट्रायल होंगे। बैडमिंटन बालक वर्ग अंडर-15 में 23 मार्च को जिला व 27 को मंडलीय ट्रायल होंगे। बालिका में 24 मार्च को जिला व 28 मार्च को मंडलीय ट्रायल होंगे। टेबिल टेनिस बालक वर्ग के जिला 23 को मंडलीय ट्रायल 27 मार्च को होंगे। बालिका वर्ग में 24 को जिला व 28 को मंडलीय ट्रायल होंगे। क्रिकेट बालक वर्ग में जिला स्तरीय 25 को मंडलीय ट्रायल 29 को होंगे।
कबड्डी बालक वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल 25 को मंडलीय ट्रायल 29 को होंगे। बालक वर्ग में जिले के 28 को मंडल के ट्रायल 30 मार्च को होंगे। बास्केटबाल के बालक वर्ग के जिला ट्रायल 25 को, मंडलीय ट्रायल 30 को होंगे। तीरंदाजी में बालक वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल 25 को और मंडल के ट्रायल 30 मार्च को होंगे। बालिका वर्ग के जिला ट्रायल 26 को और बालिका वर्ग के ट्रायल 30 मार्च को होंगे। एथलेटिक्स बालक वर्ग के जिला ट्रायल 25 और मंडल के ट्रायल 29 मार्च को होंगे।
बालिका वर्ग के जिला स्तर के ट्रायल 26 को और मंडल के ट्रायल 30 मार्च को होंगे। बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबाल के जिला स्तरीय ट्रायल 25 मार्च को और मंडल के ट्रायल 29 मार्च को होंगे। हैंडबाल बालिका वर्ग के जिला ट्रायल 26 को और मंडल स्तरीय ट्रायल 30 मार्च को होंगे। इसके बाद चुने गए खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियेगिता में प्रतिभाग करेंगे।