संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीनियर स्टेट पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 13 व 14 दिसंबर को नोएडा में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर 30 नवंबर को दबथुवा इंटर कालेज में जिला कबड्डी संघ की ओर से ट्रायल लिए जाएंगे। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से ट्रायल होंगे। ट्रायल के बाद ही टीम का चयन किया जाएगा। संवाद
जूनियर बालिका कबड्डी के लिए ट्रायल आज से
मेरठ। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 दिसंबर तक गाजीपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपराह्न तीन बजे से होंगे। वहीं, मंडलीय ट्रायल एक दिसंबर को सुबह 11 बजे से होंगे। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 दिसंबर तक अमेठी में होगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल दो दिसंबर को अपराह्न तीन बजे और मंडलीय ट्रायल तीन दिसंबर को सुबह 11 बजे से होंगे। संवाद