फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ में बारिश और भूकंप के दौरान गिरा पेड़, बाइक सवार बच्ची की मौत, पिता गंभीर घायल

Thu, 10 Jul 2025 02:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मवाना के किला परीक्षितगढ़ रोड पर बारिश और भूकंप के दौरान अचानक एक पेड़ गिर गया। हादसे में ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बारिश और भूकंप से गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बारिश और भूकंप के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। किला परीक्षितगढ़ रोड पर एक बड़ा पेड़ अचानक बाइक पर गिर गया, जिससे बाइक पर सवार ढाई साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Earthquake: मेरठ समेत एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, फ्लैट छोड़कर बाहर भागे लोग, फैली दहशत

घटना गुरुवार दोपहर की है, जब क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी और उसी समय भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। चश्मदीदों के अनुसार, भूकंप के कंपन के दौरान पेड़ सड़क की ओर झुका और गिर गया, ठीक उसी समय बाइक वहां से गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल पिता को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवार पर इस हादसे से गहरा सदमा टूटा है। मासूम बच्ची की मौत ने हर किसी को भावुक कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें