बिजनौर के फलावदा क्षेत्र के महलका गांव में बिजली सुधारते वक्त करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक हाल ही में पिता को खो चुका था और पांच बहनों में अकेला भाई था।
मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र के गांव महलका में गुरुवार को उस समय मातम पसर गया जब बिजली ठीक करते वक्त कायम अली पुत्र वफादार रिजवी को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के समय कायम अली घर में बिजली लाइन सुधारने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कायम अली अपने परिवार में पांच बहनों का इकलौता भाई था। कुछ समय पहले ही उसके पिता का भी बीमारी के कारण निधन हो गया था। एक के बाद एक दुखद घटनाओं ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है।
घटना की कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है।