सरूरपुर। कस्बा करनावल में किसान नेता के नलकूप से चोरी के बाद पड़ा ट्रांस्फर्मर का खोल। किसान
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी किसान राजकुमार के नलकूप और तीन अन्य किसानों के नलकूप से चोर ट्रांसफार्मर के अंदर से तांबे के तार व तेल चोरी कर ले गए। किसान खेत पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित किसान ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भाकियू नेता राजकुमार ने बताया कि कस्बा खिवाई की सीमा पर खेतों की सिंंचाई के लिए नलकूप लगाया हुआ है। बृहस्पतिवार शाम वह नलकूप बंद करके घर आ गए। शुक्रवार की सुबह वह खेत पर काम करने के लिए गया तो उसके नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर नीचे गिरा हुआ था। जिसके अंदर का कीमती सामान गायब था। इसके अलावा गांव कलीना निवासी किसान संजय, बिल्लू व गोलू के नलकूप से भी बदमाशों ने ट्रांसफार्मर की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एक रात में चोरों ने चार घटनाओं को अंजाम दिया। थाने पहुंचकर पीड़ित किसानों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।