फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक जिले में साइबर एक्सपर्ट को मिलेगी ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी ने मांगी सूची, प्रत्येक जिले के साइबर एक्सपर्ट को मिलेगी ट्रेनिंग
विज्ञापन

मेरठ। साइबर अपराध को रोकने के लिए जिले स्तर पर साइबर सेल को मजबूत किया जाएगा। एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने पुलिस कप्तानों को निर्देश है कि एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर भेजें। इन पुलिसकर्मियों की लखनऊ में विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
वेस्ट यूपी में साइबर अपराध तेजी से बढ़ा है। डीजीपी मुकुल गोयल भी चिंता जता चुके हैं। शुक्रवार को एडीजी मेरठ जोन में सभी कप्तानों से साइबर अपराध की वारदातों का ब्यौरा मांगा है। प्रत्येक जिले में साइबर सेल यूनिट काम कर रही है, वहां पर पुलिसकर्मी कितने एक्सपर्ट हैं, इसकी जानकारी देनी होगी। अब साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिसकर्मियों को एक्सपर्ट बनाया जाएगा। पुलिस वालों को लखनऊ भेजकर स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, जिला स्तर पर साइबर सेल को और मजबूत किया जाएगा। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए जोन जनपदों में साइबर अपराध को लेकर कप्तानों के साथ भी जल्द मीटिंग होगी।
विज्ञापन

रोज हो रही घटनाएं, लुट रहे लोग
मेरठ जिले में रोजाना 8-10 घटना साइबर अपराध से जुड़ी होती है। जिसमें करीब 10 लाख रुपये ठगे जाते हैं। ठगी करने के लिए साइबर अपराधी नए-नए तरीके इस्तेमाल कर रहे। सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट, व्हाट्सएप या फिर फेसबुक पर लिंक भेजकर लोगों के अकाउंट की सारी जानकारी जुटा लेते हैं। इसके अलावा फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मैसेंजर के जरिए पैसे की डिमांड की जाती है।
विज्ञापन

जागरूकता से लगेगी लगाम
साइबर अपराधी नए नए तरीके से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों में बैठकर ठगी का नेटवर्क चला रहे हैं। किस तरह से साइबर अपराधी लोगों के साथ ठगी करते हैं यह जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। लोगों को जागरूक होने की बहुत जरूरत है। जिससे 80 फीसदी साइबर अपराध पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें