फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: टपरी और गाजियाबाद के बीच चार घंटे बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

Mon, 08 Apr 2024 05:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : टपरी और गाजियाबाद के बीच चार घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रेल खंड में रोहना कला के पास ओवरब्रिज और ट्रैक पर काम के चलते चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के कारण मंगलवार यानी आज दोपहर में टपरी से लेकर गाजियाबाद के बीच ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।

विज्ञापन


मेगा ब्लॉक के चलते दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली सुपरफास्ट, कालका से चलकर दिल्ली जाने वाली कालका पैसेंजर और हरिद्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन आज मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद नहीं आएगी। यह ट्रेन टपरी से वाया शामली होकर जाएंगी।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सपा-कांग्रेस पर निशाना, कहा-विपक्ष के आधे नेता जेल में आधे बेल पर

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली सहारनपुर सुपरफास्ट भी शाहदरा, शामली होकर जाएगी। सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक ब्लॉक रहने के कारण दोपहर में मेरठ, मुजफ्फरनगर जनपद वासियों को दिल्ली और सहारनपुर के लिए ट्रेन नहीं मिलेगी। नवरात्र और ईद के चलते इन दिनों ट्रेनों में भीड़ चल रही है। ऐसे में मंगलवार को दोपहर में महत्वपूर्ण ट्रेन नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: UP: महिला ने नाम बदलकर की शादी, बनाया धर्मांतरण का दबाव, बहन के साथ मिलकर सौतेले बेटे का जबरन कराया खतना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें