फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस का अजब खेल: हेलमेट न लगाने पर काटा कार चालकों का ई चालान

Fri, 19 Apr 2019 07:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कार पर लगी नंबर प्लेट के आधार पर काटा ई चालान, जिसमें बिना हेलमेट के बाइक चलाता युवक दर्शाया गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में ट्रैफिक पुलिस की ई चालान प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है। दुपहिया वाहनों की जगह कार सवारों के चालान काटे जा रहे हैं। गुरुवार को कई कार वाले शिकायत लेकर ई चालान ऑफिस में पहुंचे तो अफसर भी हैरान रह गए। एसपी ट्रैफिक ने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और सुधार करने की नसीहत दी।

विज्ञापन


मेडिकल क्षेत्र की तक्षशिला कॉलोनी निवासी अजित शर्मा का दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का काम है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अजित शर्मा के घर पर एक ई चालान भेजा गया जिसमें वाहन का नंबर यूपी 15 बीवी-4648 है। अजित शर्मा के पास इस नंबर की कार है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उनके घर भेजे ई चालान में लिखा है कि आपने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया और ट्रैफिक नियम तोड़ा है। दो पहिया वाहन का एक फोटो भी ई चालान में लगा है, जिसमें दो युवक बाइक पर बैठे जा रहे हैं। इस मामले में वाहन स्वामी ने ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करते हुए कहा कि उनकी कार है, और ई चालान बाइक का फोटो लगाकर उनके घर भेज दिया है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस भी जांच करने की बात कह रही है।

नंबर प्लेट का बहाना
ट्रैफिक पुलिस ने 17 जनवरी 2019 को ई चालान की प्रक्रिया शुरू की थी। ट्रैफिक और थाना पुलिस के 300 पुलिसकर्मी ई चालान कर रहे हैं। ई चालान में ट्रैफिक नियम तोड़ने का फोटो भी लगाया जाता है। यह ई चालान वाहन की नंबर प्लेट के आधार पर वाहन स्वामी के घर के पते पर भेजा जाता है। ट्रैफिक पुलिस जब भी ई चालान करती है तो उस वाहन का नंबर डाला जाता है जिसने नियम तोड़ा है। ऐसे में कार का नंबर डालने पर कार स्वामी का नाम, पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर भी सामने आ जाता है, लेकिन फोटो बाइक और स्कूटी के लगा दिए। ऐसे में पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि कार की नंबर प्लेट के नंबर पर कोई अन्य व्यक्ति बाइक या स्कूटी भी चलाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालकों के पास आ रहे ऐसे चालान
यह सुनकर भी आश्चर्य होगा कि मेरठ में कार बिना हेलमेट के चल रहीं हैं। एक माह में ट्रैफिक पुलिस में पांच मामले ऐसे आए हैं कि ट्रैफिक नियम तोड़े दो पहिया वाहनों ने और ई चालान पहुंच गए कार मालिकों के घर पर। हस्तिनापुर निवासी सुजीत ने भी ट्रैफिक कार्यालय में दस दिन पहले शिकायत की थी कि उन पर ऑल्टो कार है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस से ई चालान आया है जिसमें स्कूटी सवार युवक बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहा है। शास्त्रीनगर महिला की स्विफ्ट कार का भी ट्रैफिक पुलिस ने ई चालान कर दिया था, जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने भेजा था कि स्कूटी पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। 

पूरी जांच कराई जा रही
बिना हेलमेट के कार का ई चालान किन परिस्थितियों में हुआ है। इसकी पूरी जांच कराई जा रही है। इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। - संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें