मेरठ में गुरुवार को संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी ट्रैफिक से मिले। शहर में बढ़ते जाम के कारण प्रभावित व्यापार के विषय पर बात की गई। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की मांग की गई साथ ही व्यापार संघ ने पुलिस का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि दिल्ली रोड पर हो रहे जाम की समस्या व्यापार प्रभावित हो रहा है। त्योहारी सीजन में जाम की समस्या व्यापार को नुकसान पहुंचा रही है। एक तरफ ऑनलाइन बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने छोटे व्यापारियों को प्रभावित किया है।
कहा कि बाजार में जाम के कारण ग्राहक शहर के प्रमुख बाजारों में आने से पीछे हट रहा है। पार्किंग की व्यवस्था की जाने की आवश्यकता है। अजय गुप्ता ने कहा सड़क पर लगे विद्युत खम्बे, ट्रांसफार्मर, वृक्ष अगर अतिक्रमण की श्रेणी में नहीं आते तो इन वृक्षों ट्रांसफार्मरों के पीछे लगा व्यापारी की दुकान का टीन शेड, जो उसे बारिश आदि से सुरक्षित रखता है, उसे क्यों अतिक्रमण की श्रेणी में गिना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today 14 October: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें
महामंत्री दलजीत सिंह ने शारदा रोड पर मार्ग चौड़ा करके फोर व्हीलर निकलने की जगह बनाने वह ट्राफिक व्यवस्था को सुधारने की बात कही। मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सोतीगंज में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है। इस दौरान प्राइवेट फोरव्हीलर वाहनों के आवागमन पर सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रोक लगाने की मांग रखी गई।
एसपी ट्रैफिक ने शीघ्र समस्या को दूर करा कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री ललित गुप्ता अमूल, सत्येंद्र, प्रदीप शर्मा, अंकित मनु, संदीप रेवड़ी, अंकुर गोयल, पवन गर्ग, सुधांशु महाराज, राजीव गोयल, बाबूलाल गुप्ता, मयंक जैन, रजनीश कौशल आदि मौजूद रहे।