फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पाइपलाइन का कार्य अधूरा छोड़ने से टाउन हॉल रोड बदहाल

Mon, 04 May 2026 09:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नगर के वार्ड 17 के टाउन हॉल मार्ग पर जल निगम द्वारा नई पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।
विज्ञापन
सरधना। एडवोकेट रविन्द्र सिंह, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना नगर के वार्ड 17 के टाउन हॉल मार्ग पर जल निगम द्वारा नई पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। आरोप है कि विभाग ने सड़क खोदने के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में कीचड़ और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

यह वार्ड नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित है। कुछ दिन पहले जल निगम की ओर से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया गया था। इसके लिए सड़क को कई स्थानों पर खोद दिया गया लेकिन पाइप लाइन डालने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया। सड़क टूटी अवस्था में होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश और पानी के रिसाव से गड्ढों में कीचड़ भर गया है।
स्थानीय व्यापारियों और मोहल्लावासियों का कहना है कि सड़क पर जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शाम होते ही क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उधर नई पाइप लाइन नहीं डाले जाने के कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। कई घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द कार्य पूरा कर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-

सड़क खोदकर अधूरा छोड़ देना पूरी तरह लापरवाही है। टाउन हॉल मार्ग पर कीचड़ और जलभराव से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। -खालिद अंसारी, वार्ड सभासद


जल निगम की कार्यशैली से आम जनता परेशान है। सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ के कारण हादसों की आशंका बनी हुई है। समय रहते कार्य पूरा नहीं कराया गया तो समस्या और गंभीर हो सकती है। प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। -एडवोकेट रवींद्र सिंह



गंदे पानी और कीचड़ वाले स्थानों पर मच्छर तेजी से पनपते हैं। इससे डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए जल्द जलनिकासी, सफाई और सड़क निर्माण का कार्य पूरा होना बेहद जरूरी है। -डॉ. राकिब हसन



पाइप लाइन नहीं बिछाए जाने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित है। स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। विभाग को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा करना चाहिए। -विजय वर्मा



मामला संज्ञान में है। जल निगम के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द कार्य पूरा कराने और सड़क की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि लोगों को राहत मिल सके। -नगर सबीला बेगम, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें