फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : 300 बूथों पर आज होगा 70 हजार लोगों का टीकाकरण,

Tue, 03 Aug 2021 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

वैक्सीन की किल्लत की वजह से पिछले एक सप्ताह से क्लस्टर टीकाकरण बंद चल रहा है। इससे पहले एक जुलाई से बड़े पैमाने पर क्लस्टर टीकाकरण की तैयारी थी, लेकिन वैक्सीन न मिलने के कारण यह अभियान नहीं चल सका था।
विज्ञापन
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में टीकाकरण के महाअभियान में मंगलवार को 300 बूथों पर 70 हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग को 66,800 कोविशील्ड मिली हैं। इसके अलावा 9810 कोवैक्सीन की डोज हैं, जो सिर्फ बूस्टर डोज के लिए रखी गई हैं।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी क्षेत्र की सभी 26 हेल्थ पोस्ट और वेलनेस सेंटर को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।

ज्यादा बूथ इसलिए रखे गए हैं, ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़ा। लोगों की सुविधा के लिए कुछ सीटों को ऑनलाइन भी पब्लिश किया गया है। इससे घर बैठे अपने नजदीक के टीकाकरण केंद्र की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आरोग्य सेतु या कोविन पोर्टल पर जाकर निर्धारित टीकाकरण स्थलों को देखकर अपना स्थान तय कर सकते हैं।
विज्ञापन


वैक्सीन की किल्लत की वजह से पिछले एक सप्ताह से क्लस्टर टीकाकरण बंद चल रहा है। इससे पहले एक जुलाई से बड़े पैमाने पर क्लस्टर टीकाकरण की तैयारी थी, लेकिन वैक्सीन न मिलने के कारण यह अभियान नहीं चल सका था।

इसकी भरपाई के लिए अब यह एक दिन मेगा टीकाकरण रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि क्लस्टर टीकाकरण के बजाए आज अगस्त को टीकाकरण का महाअभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें