सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि 25 मई को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग में कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें: संघर्ष की कहानी: 1977 में बने अभिनेता, फिर बिजनेस में जमाया कदम, अब 57 की उम्र में पर्दे पर नजर आएंगे बृज सिंह
बारिश से धूल गया प्रदूषण
मंगलवार आधी रात हुई बारिश के चलते प्रदूषण भी साफ हो गया है। तेजी से बढ़ते प्रदूषण पर ब्रेक लग गया है। मेरठ का एक्यूआई 150, गाजियाबाद 149, बागपत 154, मुजफ्फरनगर 110 दर्ज किया गया, जबकि जयभीमनगर 156, पल्लवपुरम 144, गंगानगर 160, दिल्ली रोड 165, बेगमपुल 185 दर्ज किया गया।