मेरठ के सोतीगंज में सीओ कैंट के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमों ने सत्यापन अभियान चलाया। सोतीगंज में कटान की सूचना पर अभियान चलाया गया। पुलिस ने जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें कहा गया कि सभी दुकानों में नए कारोबार कर लिए गए हैं। 20 कबाड़ी ऐसे हैं, जो दिल्ली चले गए हैं, इनमें से तीन मेरठ पुलिस के रडार पर हैं।
शुक्रवार को सीओ कैंट पूनम सिरोही के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें बनाकर दो सौ से ज्यादा दुकानों-गोदामों में चेकिंग करके सत्यापन अभियान चलाया गया। चारों टीमों ने तीन सौ मीटर दायरे में अलग-अलग सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सत्यापन अभियान चलाया। जो रिपोर्ट बनाई गई है कि उसमें कहा गया है कि 60 दुकानदारों ने अपने काम बदल दिए हैं।
कई ने दूसरी दुकानें खोल ली हैं। कपड़ों के शोरूम खुल गए हैं। 20 ऐसे कबाड़ी सामने आए जो सोतीगंज बाजार बंद होने के बाद दिल्ली के मायापुरी में शिफ्ट हो गए हैं। इनमें जिन तीन कबाड़ियों अज्जू, मोहसिन और उजैर को लिसाड़ी गेट में नामजद किया गया कि वे भी दिल्ली शिफ्ट हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव