फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधितः हादसे में तीन की मौत, दिल्ली, नोएडा के ध्यानार्थ

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : हाईवे पर बरला के पास दुर्घटनाग्रस्त कार, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सड़क हादसे में दिल्ली के तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर गांव बरला के निकट तेज रफ्तार कार पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रहे डीसीएम से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार दिल्ली निवासी तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कार चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे हुआ और इसमें मरने वालों युवकों की पहचान अजय उर्फ मोनू (32) राजौरी गार्डन, नई दिल्ली, शैलेष (30)निवासी रघुवीर कॉलोनी, सुधीर (45) निवासी बाबाजी कॉलोनी, सिविल लाइन के रूप में हुई है। तीनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार रात तीनों युवक राजौरी गार्डन के ही हर्ष कुमार के साथ रिट्ज कार से हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची छपार थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त हो चुकी कार में फंसे तीनों शवों और घायल चालक हर्ष को किसी तरह से बाहर निकाला। पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिजन भी मुजफ्फरनगर पहुंच गए।

मुजफ्फरनगर : हाईवे पर बरला के पास डीसीएम, जिसने कार में टक्कर से तीन युवकों की मौत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें