पश्चिमी यूपी के जिलों में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने शनिवार को सहारनपुर के जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच कराई। राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढ़ी ने पुष्टि की है। उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी भेजा गया है। अब उनके परिवार के सदस्यों का भी सैंपल लिया जाएगा।
सीएमएस ने बताया कि मंत्री को खांसी की शिकायत है और वह थकावट भी महसूस कर रहे हैं। एक्सरे के बाद ट्रू-नॉट मशीन से कोरोना जांच कराई गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
उधर, बिजनौर जनपद में शनिवार को 10 और नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। नए मरीजों में नजीबाबाद, रायपुर सादात, कोतवाली देहात, नहटौर, धामपुर और किरतपुर क्षेत्र के शामिल हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सवा तीन सौ के पार पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: हरिओम आनंद आत्महत्या केस: अब खुल रहे बड़े-बड़े राज, सामने आया ये प्रमुख नाम, कई अधिकारियों ने भी लगाया था पैसा
वहीं शामली जनपद में शनिवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं। दोनों नए केस शामली के एक ही मोहल्ले के हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष है। इनके पांच दिन पहले रेंडम सैंपल लिए गए थे। मेरठ मेडिकल में हुई जांच में इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/