फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत, कई लोग मलबे में दबे

Tue, 23 Nov 2021 06:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जय भीमगनर में दो मंजिला मकान गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। मौके पर डीएम सहित पुलिस पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मकान गिरने से दबे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के जय भीमनगर में मंगलवार दोपहर एक दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हे गई, जबकि कई लोगों के दबे होने की बात सामने आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। क्रेन की सहायता से मलबे को हटाकर दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं।  

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
भावनपुर थाना क्षेत्र के जय भीम नगर में मंगलवार दोपहर दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि, कई लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के आसपास के एरिया को सील कर दिया। जिलाधिकारी के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों की ओर से दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर में किरण पाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पांच बेटे रामकुमार, सत्येंद्र, पवन, अरुण और सोनू हैं, जो साथ ही रहते हैं। सोनू की शादी नहीं हुई है। अन्य सभी शादीशुदा है। 
विज्ञापन


बताया गया कि यह घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। किरणपाल के घर के बराबर में खाली पड़े प्लॉट में पिछले तीन दिन से नींव खोदने का काम चल रहा था। आज यानी मंगलवार को भी काम जारी था। करीब पांच फुट गहरी नींव खुद चुकी थी। इसी दौरान तेज आवाज हुई और दो मंजिला मकान का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। मकान गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। वहीं आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआ परिवार के लोग अंदर ही मौजूद थे। मलबे में दबकर सतेंद्र के पांच वर्षीय बेटे हर्षित की मौत हो गई, जबकि किरणपाल की पत्नी कमलेश, पवन की बेटी काकुल (5) घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि, पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

उधर, घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर आ गए। वहीं एसपी देहात केशव कुमार सूचना मिलने के आधे घंटे बाद ही जय भीमनगर पहुंच गए और परिजनों से बात की।

यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें

जानकारी के अनुसार जय भीमनगर कॉलोनी एमडीए की अवैध कॉलोनियों की सूची में शामिल है। इस कॉलोनी में कोई भी नक्शे स्वीकृत नहीं किए जाते हैं। नींव खोदते समय हुए हादसे के बाद  तहसीलदार और जोन डी के प्रभारी विपिन कुमार ने जेई ओमपाल यादव को मौके पर भेजा।

तहसीलदार विपिन कुमार ने बताया कि दो से ढाई फीट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था, जिसमें पानी भरा हुआ था। इसी कारण यह हादसा हुआ है। अगर कोई कंस्ट्रक्शन निर्माण कार्य मौके पर किया जाता है तो कार्रवाई की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें