फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दबोचे गए 25-25 हजार के तीन बदमाश, पैर में लगी गोली

Wed, 26 Jun 2019 02:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ और मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इन तीन मुठेभड़ों में 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन


कूड़ी कमालपुर की गंगनहर पटरी पर चेकिंग के दौरान मवाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश का उपचार कराने के बाद जेल भेज दिया। 

सीओ मवाना यूएन मिश्रा के मुताबिक, इंस्पेक्टर मवाना विनय कुमार पुलिस टीम के साथ कूड़ी कमालपुर गंगनहर के पास चेकिंग कर रहे थे। मंगलवार को स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने स्कूटी भगा दी। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में परीक्षितगढ़ के गांव सौंदत निवासी आसिफ पुत्र नूर हसन के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


वहीं उसका साथी भाग गया। पुलिस ने बदमाश से एक स्कूटी, एक तमंचा 315, एक खोखा व एक कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गोकशी, गैंगस्टर, दुष्कर्म आदि मामलों में वांछित बदमाश पर 25 हजार का इनाम था। मौके पर सीओ मवाना यूएन मिश्रा भी पहुंचे और दूसरे बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग की। सीओ यूएन मिश्रा का कहना है कि बदमाश कई मामलों में वांछित था। साथी के बारे में पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है। जल्द ही उसका साथी भी गिरफ्त में होगा। 

पुलिस ने 25 हजार का इनामी दबोचा
वहीं दौराला में मटौर-बड़कली मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोका तो युवक भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी। पकड़े गए बदमाश की पहचान पुलिस ने बफावत निवासी सुमित के रूप में की। उस पर 25 हजार का इनाम है। पुलिस को उनके पास से एक स्पलेंडर, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। 

एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि सुमित पर कंकरखेड़ा थाने से लूट के तीन मामले दर्ज हैं। कई थानों में उस पर मुकदमें दर्ज हैं। घायल सुमित का दौराला सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है। मुठभेड़ में उसका साथी भाग गया।
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

मुजफ्फरनगर में खतौली पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया। मुठभेड़ में पुलिस की पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश सोमवार की रात को गांव फुलत मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाता हुआ जंगलों के रास्तों से फरार हो गया था।
 
सीओ आशीष प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे फलावदा मार्ग पर जसौला रोड के पास इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा व पमनावली पुलिस चौकी के दरोगा नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान खतौली की ओर से बाइक पर एक संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो, उसने पुलिस पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी और बाइक लेकर जंगल की ओर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर दी। पुलिस ने बदमाश को घेर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम बुढ़ाना के मोहल्ला मंडी निवासी इमरान पुत्र नईम बताया। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात को गांव फुलत मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान बदमाश इमरान फरार हो गया था, जबकि उसका साथी गांव खोकनी निवासी जमालूददीन पकड़ गया था। पुलिस बदमाश इमरान की सोमवार की रात से तलाश करने में लगी थी। बदमाश इमरान के पास से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था
इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश इमरान भी शातिर किस्म का बदमाश है। इस बदमाश पर कई थानों में लूट, डकैती, चोरी के कई संगीन मामले दर्ज हैं। सोमवार की रात को गांव फुलत मार्ग पर पुलिस पर बदमाश इमरान फायरिंग करता हुआ फरार हो गया था। एसएसपी ने बदमाश इमरान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

दोघट में 22 लाख की लूट की थी
सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश इमरान ने जिला बागपत के दोघट में 22 लाख रुपये की लूट की थी। बदमाश इमरान शातिर गैंग से जुड़ा हुआ है। इमरान को कई थानों की पुलिस तलाश कर रही थी। सीओ ने बताया कि बदमाश इमरान का बाकी अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें