फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहोडूपुर में पशु कटान करते तीन गिरफ्तार, तीन फरार, एक क्विंटल मांस, खुर, सींग व उपकरण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहोडूपुर में पशु कटान करते तीन गिरफ्तार, तीन फरार, एक क्विंटल मांस, खुर, सींग व उपकरण बरामद
विज्ञापन

मवाना। थाना पुलिस ने शनिवार रात गांव बहोडूपुर में एक मकान से गोकशी करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि तीन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल मांस, खुर, सींग, पशु काटने के उपकरण व एक बाइक कब्जे में ली है। मांस का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।
थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस मखदूमपुर नहर पुल पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि गांव बहोडूपुर में कासिम के खाली मकान में गोकशी हो रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारते हुए असलम निवासी सठला, शहजाद निवासी बहोडूपुर व सादिक उर्फ अटल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अमजद, उवैस व सुहेब मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल मांस, खुर, सींग, लकड़ी का गुटका, इलेक्ट्रानिक कांटा, चार रस्से, चार छुरी, तीन गंडासे व एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

दरोगा जगबीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 3, 5 व 8 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मांस का सैंपल प्रयोगशाला भिजवा दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी सादिक उर्फ अटल गोकशी के दो, एक जानलेवा हमले सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। यह हिस्ट्रीशीटर है।
हिंदू संगठनों में रोष, थाने पर हंगामा
मवाना। नवरात्र में गोकशी का मामला प्रकाश में आते ही हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। विहिप व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
हिंदू जागरण मंच तथा विहिप कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसा कृत्य सहन नही करेंगे। आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, नवरात्र में मीट, मांस व अंडों की दुकान नहीं खोले जाने, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार एवं कटान के अवशेष बरामद करने की मांग की। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष चौधरी रजनीश रोहल, विजय शर्मा, विहिप के जिलामंत्री अमित ढाका, नगर अध्यक्ष अमित रस्तोगी, हरविंदर छाबड़ा, सुभाष गाबा, गौरव गुर्जर, सूरज गुर्जर, सचिन उपाध्याय, विकास कश्यप, लवकुश, विशु रस्तोगी आदि रहे।
मामूली बात पर संघर्ष में चार लोग गंभीर
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर में मरीज और चिकित्सक के बीच मामूली बात पर जमकर संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने तीन युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नारंगपुर गांव निवासी शाहरुख पुत्र अली मोहम्मद ने तहरीर में बताया कि उसके गांव में दमगढ़ी गांव निवासी गुलजार पुत्र जाहिद का क्लीनिक है। उसने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को उससे दवाई दिलवाई थी। आराम न होने पर उसने बताया तो चिकित्सक आग बबूला हो गया और उसके साथ मारपीट कर दी। बचाव के लिए आए रोहित पुत्र सतपाल को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
चिकित्सक गुलजार का आरोप है कि शाहरुख गांव में ही वैद्य की दुकान करता है। उसने नारंगपुर गांव में जब से मेडिकल स्टोर शुरू किया है, इससे उसकी दुकानदारी पर प्रभाव पड़ रहा है, जिसके चलते वह उससे रंजिश रखने लगा है। इसी के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर हमला किया। जिसमें उसका भाई दानिश भी घायल हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते रोहित, गुलजार व दानिश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामूली बात पर दो पक्षों के बीच पथराव
मवाना। मोहल्ला हीरालाल में मामूली बात पर दो पक्षों में पथराव हो गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव करने का आरोप लगाया है। मोहल्ला हीरालाल निवासी अंकुर सैनी ने बताया कि मोहल्ले के ही युवक उनके मकान के पास पटाखे जला रहे थे। उन्होंने घर में दो रोगी होने से परेशानी की बात कही और पटाखे न जलाने को कहा। आरोप है कि आरोपी कुछ युवकों के साथ आया तथा गाली गलौज करते हुए पथराव कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष से अर्जुन ने बताया कि शनिवार को उन्हें पटाखे जलाने से मना किया था। रविवार को वह उनके घर गए तो गाली गलौज करते हुए उन पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकुर पक्ष से दो तथा अर्जुन पक्ष से एक को हिरासत में लिया है। अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें