फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोकशी करते तीन आरोपी दबोचे, 50 किलो मांस बरामद, फरार दो आरोपियों की तलाश जारी

Thu, 16 Sep 2021 01:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सरधना पुलिस ने गोकशी करने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं दो आरोपी फरार हो गए, जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में सरधना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि सीओ के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात नाहली के जंगल में गोकशी कर रहे तीन आरोपियों को धर दबोचा, जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सीओ आरपी शाही व थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात पुलिस टीम ने नाहली के जंगल में गोकशी पकड़ी। जिसमें 50 किलो गोमांस के साथ तीन आरोपियों को मौके से धर दबोचा। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में वकील पुत्र गुलाम, इमरान पुत्र रज्जाक, शाहनवाज पुत्र फरजंदा निवासी गांव नाहली थाना सरधना हैं। जबकि शौकीन पुत्र अनवर व भूरा पुत्र हसरत निवासी गांव नाहली मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान

उधर, थानाध्यक्ष बृजेश कमार का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें