फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बच्चों के बीच विवाद, फिर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और हथियार, तीन लोग घायल

Thu, 16 Sep 2021 01:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के एक गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। दोनों पक्षों की ओर से तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरधना के भामौरी गांव में बुधवार रात को बच्चों के बीच विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। इस दौरान संघर्ष में दोनों पक्षों से दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


उधर, मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखा-पढ़ी नहीं हो सकी।

ये था पूरा मामला
भामौरी गांव निवासी मनोज और अनंगपाल के बच्चों के बीच मंगलवार को गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में कहासुनी हो गई थी। बुधवार रात मनोज का बेटा प्रिंस उर्फ प्रियांशु दवाई लेने मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। इसी बीच प्रिंस और अनंगपाल के बेटे अर्जुन के बीच फिर से कहासुनी हो गई। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में एक पक्ष से अर्जुन व उसका पिता अनंगपाल घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से मनोज का बेटा प्रिंस घायल हो गया। दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें