इनके पास से दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि युवकों ने पहले रेलवे ट्रैक पर बाइक खड़ी की, फिर पिछले टायर पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी और रील बनाई।
यह भी पढ़ें: Meerut: मालगाड़ी के आगे कूदा युवक, लोको पायलट ने ब्रेक लगाए, उतरकर उठाया, गाड़ी चली तो फिर कूदा, मौत
सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होते ही अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लिया और हापुड़ जीआरपी थाने में तीनों युवकों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल तीनों को जीआरपी मेरठ ने गिरफ्तार कर हापुड़ जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।
रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस ने इस तरह की हरकत को न सिर्फ खतरनाक, बल्कि कानून का उल्लंघन बताया है। अधिकारियों ने चेताया है कि इस तरह के स्टंट या रील बनाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।