फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे, मुकदमा दर्ज

Fri, 29 May 2020 04:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ में फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ है
  • दौराला पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया
  • अभी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है
विज्ञापन
फायरिंग करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। दौराला पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह है मामला 
दरअसल, मेरठ में शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में पांच-छह युवक दिनदहाड़े तमंचों से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को तीन घंटे के भीतर ही सफलता मिल गई। दौराला पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। अभी अन्य आरोपी युवकों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: सीधी मुठभेड़: धांय-धांय चली गोलियां, जांबाज अफसरों के निशाने पर आए इनामी बदमाश, 13 तस्वीरें
विज्ञापन


सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने बताया कि सोशल मीडिया पर फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में आरोपी अंकित व छोटू उर्फ नितिन सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी दौराला थाना क्षेत्र के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। दो अन्य युवकों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, उनकी तलाश जारी है।

ये आरोपी युवक हुए गिरफ्तार
दौराला पुलिस ने छोटू उर्फ नितिन पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम बहादुरगढ़ थाना दौराला, अकिंत पुत्र अमरीश उर्फ लीलू निवासी उपरोक्त और शौकेन्द्र पुत्र अज्ञात निवासी साधुओं की नगली थाना दौराला मेरठ को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें