फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: एक दिन में मिले कोरोना के 12 नए पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Fri, 29 May 2020 02:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। जनपद में शुक्रवार को कोरोना के 12 नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इनमें से 11 लोग एक ही परिवार से हैं। हाल में ही इसी परिवार की एक वृद्धा की कोरोना से मौत हो गई थी। जनपद में कोरोना के पहली बार एक साथ 12 केस मिलने से हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


जिले में दो दिन पहले खालापार नई बस्ती निवासी वृद्धा की कोरोना से मौत हो गई थी। अब शुक्रवार को मृतक महिला के परिवार के 11 लोग संक्रमित मिले हैं। महिला का बेटा डीपीआरओ कार्यालय में कार्यरत है और वह भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इससे विकास भवन के सभी कार्यालयों में हड़कंप मच गया। अभी कर्मचारियों व अधिकारियों की जांच नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, परिजनों के लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन


उधर, कर्नाटक से आया एक प्रवासी श्रमिक भी संक्रमित पाया गया है। वह गांव बिलासपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में क्वारंटीन है। जांच रिपोर्ट आते ही सभी पॉजिटिव को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनपद में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 73 हो गई है। इनमें से 25 लोग ठीक हो चुके हैं। एक महिला की मौत हो चुकी है। अब जिले में 47 सक्रिय केस है।
विज्ञापन


उधर, बागपत में भी कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को कोरोना की पुष्टि हुई है। बुजुर्ग ने 26 मई को दिल्ली में जांच कराई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद नगर के मोहल्ला चौहानान को सील कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें