अखिलेश यादव दंगा, हम दंगल कराते हैं
कहा कि हम अखिलेश यादव को बताना चाहते है कि वह दंगा कराते हैं और हम दंगल कराते हैं। हर कोई अब दंगा नहीं, बल्कि दंगल चाहता है। कहा कि इन खेल स्पर्धाओं में जीतने वालों को साई के कोच से दो सप्ताह की ट्रेनिंग सरकार अपने खर्चे पर कराएगी और उनको आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दंगल में ओलंपिक पदक विजेता बंजरग पूनिया, बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त भी पहुंचे हैं। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी एवं करनाल सांसद संजय भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सगंठन मंत्री कर्मवीर सिंह, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, विधानसभा प्रभारी अरविंद संगल और संयोजक के रूप में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।
दंगल में रखी गई 11 लाख की इनामी कुश्ती
बताया कि दंगल में 11 लाख की इनामी कुश्ती रखी गई है। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के दौरान दंगल का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार दुगने उत्साह के साथ इसे कराया जा रहा है।