रमजान का तीसरा जुमा आज है। इसको लेकर मेरठ में पुलिस अलर्ट मोड पर रही। पुलिस को सूचना मिल रही है कि ईद पर बवाल होने की आशंका है। सभी मस्जिदों में नमाज अदा होने के बाद ही पुलिस अधिकारी अपने आवास पर लौटे।
मेरठ में ईद पर बवाल होने का इनपुट मिलने के बाद जुमे की नमाज पर पुलिस अलर्ट रही। एडीजी, आईजी और एसएसपी दोपहर तीन बजे तक बेगमपुल पर मुस्तैद रहे। सभी मस्जिदों में नमाज अदा होने के बाद ही पुलिस अधिकारी वापस अपने आवास में लौटे।
दरअसल, देवबंद के मौलाना के विवादित बयान के बाद ईद पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस को इनपुट मिल रहा है कि ईद पर कुछ शरारती तत्व बवाल कर सकते हैं।
शांति समिति की मीटिंग में जिम्मेदार लोगों ने पुलिस को बताया था कि ईद पर कुछ लोग हाथ में काली पट्टी बांधकर योगी सरकार का विरोध कर सकते हैं। इसको देखते हुए शुक्रवार दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक पुलिस अलर्ट रही है।