सीसीएसयू में पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल वक्ता व छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
पृथ्वी सभी प्राणियों, वृक्षों और अन्य जीवों का सामूहिक घर है, लेकिन आज इंसान ने इसे सिर्फ अपना घर मान लिया है। मनुष्य ने अपने स्वार्थ को नहीं छोड़ा तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी से स्वच्छ हवा और स्वच्छ जल खत्म हो जाएगा। आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन जीना मुश्किल हो जाएगा। यह बातें शुक्रवार को मेरठ स्थित सीसीएसयू के विधि अध्ययन संस्थान में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कही।
यह भी पढ़ें: खतरे में मासूमों की जान: गजब है हाल, ट्रक के नंबर पर स्कूल वाहन, बिना फिटनेस के दौड़ रहीं 461 बसें, पढ़ें खास रिपोर्ट
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पोस्टरों के जरिए पृथ्वी को बचाने की भावनात्मक अपील की। सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाकर तृप्ती चौधरी ने प्रथम, सुमित प्रकाश ने द्वितीय एवं ख्याति सिंह ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें: लापरवाह अफसरों की खुली पोल: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं दफ्तरों की खाली कुर्सियां, सबूत हैं ये तस्वीरें
विवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह ने पृथ्वी को ब्रह्माण्ड में एक मात्र ऐसा गृह बताया, जहां जीवन है। उन्होंने कहा कि ये सभी पृथ्वीवासियों की साझा जिम्मेदारी है कि इस गृह को संजोकर रखें।
इस मौके पर प्रो. एवी कौर, विधि अध्ययन संस्थान के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार, सुदेशना, आशीष कौशिक, डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. कुसुमावती, अपेक्षा चौधरी, मोनिका कलहर, डॉ. धनपाल, डॉ. महिपाल ने भी विचार प्रस्तुत किए।